बिहार के रसौती मठ के पुजारी की गोली मारकर हत्या
देवरिया के पड़ोस में स्थित यूपी बिहार सीमा से सटे रतौसी मठ के पुजारी की गोली मारकर बुधवार की रात हत्या कर दी गई।
जागरण संवाददाता, बघौचघाट: यूपी-बिहार सीमा से सटे कटया थाना क्षेत्र के रसौती नाथ मठ के पुजारी की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह जानकारी होते ही लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एसपी गोपालगंज मनोज तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
गोपालगंज के भोरे के सिसवा गांव निवासी वशिष्ठ उपाध्याय 2013 से रसौती गांव में नाथ मंदिर पर पुजारी थे। बीती रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। सुबह पूजा करने के लिए लोग जब मंदिर में गए तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जब थाना प्रभारी शव उठाने आए तो लोगों ने उन्हें रोक दिया और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड ने भी जांच की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के पर्दाफाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।