राप्ती की कटान से ढह रहे घर
देवरिया के मदनपुर क्षेत्र में राप्ती नदी एक बार फिर कटान करने लगी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:25 PM (IST)
देवरिया: मदनपुर क्षेत्र से गुजरने वाली राप्ती नदी खतरनाक रुख अख्तियार करने लगी है। कटान की जद में आकर तलासपुरवा में आधा दर्जन रिहायशी मकान ढह गए हैं। कई मकान कटान की जद में हैं।
ग्राम सभा नकइल का टोला तलासपुरवा राप्ती नदी की कटान की चपेट में है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही कटान से आधा दर्जन मकान ध्वस्त हुई हैं। स्थिति की गम्भीरता को जानने के बाद भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें