सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
देवरिया में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया।
देवरिया: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी पुण्यतिथि गुरुवार को टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई। उनके सिद्धांतों पर चलने का कांग्रेसियों ने संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वह सूचना क्रांति के जनक थे।
सिंह ने कहा कि उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्य किए। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, उत्तेज मिश्र, सुनील तिवारी, भरत मणि, विजयशंकर मल्ल, दीन दयाल प्रसाद मौजूद रहे। उधर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सहभोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। नागेंद्र शुक्ला, जनार्दन यादव, विशाल मिश्रा मौजूद रहे। सलेमपुर कार्यालय के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने अपने-अपने घरों में श्रद्धांजलि अर्पित की।