चौपाल में बताई सपा की नीतियां
देवरिया में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद ने चौपाल लगाई।
देवरिया: क्षेत्र के अमेठी के समीप बुधवार को सपा की चौपाल लगाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों की आज भी जनता चर्चा कर रही है। सपा ने जो विकास कार्य किया है वह किसी सरकार ने आज तक नहीं किया। भाजपा की सरकार में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था फेल है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकारी कर्मचारियों को जबरदस्ती सेवानिवृत्त किया जा रहा है।
कहा कि बीजेपी अब प्रधान, कोटेदार, बीडीसी पर दबाव बना कर गलत हथकंडे अपना रही है। सरकारी कर्मचारियों को धमकी दी जा रही है। विजय यादव, अरविद निषाद, रामप्रताप चौहान, पंकज वर्मा, राकेश पांडेय, कप्तान अली, अब्बास अंसारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भोलू यादव व संचालन जयराम राजभर ने किया।