Move to Jagran APP

बैतालपुर चीनी मिल चलने तक संघर्ष को जारी रखने का एलान

चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट में चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति के लोग बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 11:05 PM (IST)
बैतालपुर चीनी मिल चलने तक संघर्ष को जारी रखने का एलान
बैतालपुर चीनी मिल चलने तक संघर्ष को जारी रखने का एलान

देवरिया: चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट में चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति के लोग बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है। चीनी मिल बैतालपुर को चलाने की मांग किसान लगातार कर रहे हैं लेकिन सरकार वादा करने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान हिसाब लेने का कार्य करेगा। वर्ष 2019 के चुनाव में सबक सिखाने का कार्य करेगा। राजनीति दलों का भी हम लोगों के इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। जिससे किसानों में उत्साह है। हम लोग अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। मांग पूरा होने तक हम लोग क्रमबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे।

loksabha election banner

यहां मुख्य रूप से धरने को विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी, संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी, अरकत अली, नागेन्द्र शुक्ल, अनिरूद्ध शुक्ल, ऋषिकेश यादव, सदानंद कुशवाहा, अनिल त्रिपाठी, जगदीश यादव, अखिलेश यादव, महेश यादव, राम हरस यादव, रवि प्रकाश पांडेय, वकील प्रजापति, राम कुमार वर्मा, सदानंद चौरसिया, कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार के अध्यक्ष राम नगीना यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.