Move to Jagran APP

प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय भूविज्ञान सम्मान

प्रो. ध्रुवसेन सिंह भारत के प्रथम एवं द्वितीय आर्कटिक (उत्तरी ध्रुव क्षेत्र) अभियान दल 2007 2008 के सदस्य भी रह चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 05:54 PM (IST)
प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय भूविज्ञान सम्मान
प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय भूविज्ञान सम्मान

प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय भूविज्ञान सम्मान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, देवरिया: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व लार विकास खंड के ग्राम रोपन छपरा के रहने वाले स्व. भद्रसेन सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रो. ध्रुवसेन सिंह को राष्ट्रीय भूविज्ञान सम्मान मिलेगा। भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार उन्हें दिया जाएगा। इसकी सूचना आने के बाद परिवार के साथ ही गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खान मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य मौलिक भूविज्ञान के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों व टीमों को सम्मानित करना है। प्रोफेसर सिंह ने भू-पर्यावरण अध्ययन के लिए वातावरण, जलवायु परिवर्तन और मानसून परिवर्तनशीलता के क्षेत्र में नदियों, ग्लेशियरों और झीलों का विशेष अध्ययन किया है। प्रोफेसर सिंह ने एक छोटी नदी बेसिन छोटी गंडक का संपूर्ण भूवैज्ञानिक विश्लेषण किया है। प्रो. ध्रुवसेन सिंह, भारत के प्रथम एवं द्वितीय आर्कटिक (उत्तरी ध्रुव क्षेत्र) अभियान दल 2007, 2008 के सदस्य भी रह चुके हैं। इन्हें विज्ञान रत्न, शिक्षकश्री, सरस्वती सम्मान से उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.