जेल के क्वारंटाइन वार्ड में रखे गए 40 बंदी
देवरिया जेल में 14 दिन के लिए अलग बैरक में रखे जा रहे बाहर से आने वाले बंदी।
देवरिया: कोरोना वायरस को लेकर जिला जेल में भी सतर्कता बरती जा रही है। जेल के एक बैरक को क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। यहां 40 बंदियों को रखा गया है।
यहां बाहर से आने वाले बंदियों को चौदह दिन रखा जा रहा है। यह अवधि पूरा करने के बाद ही उन्हें बैरक आवंटित किया जा रहा है। कारागार में अस्पताल में भी अतिरिक्त दवाएं मंगा ली गई हैं।
वर्तमान समय में जिला कारागार में चौदह सौ से अधिक बंदी हैं। यहां कोरोना वायरस को लेकर सर्वाधिक सतर्कता बरती जा रही है। बैरक संख्या नौ को क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है।
यह है इंतजाम
जेल में सभी बंदियों व कैदियों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। बंदी खुद मास्क बना रहे हैं। बाहर से आने वाले कैदियों व अन्य लोगों की थर्मल जांच की जा रही है। सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जा रहे हैं। गेट पर ही बंदी की जांच की जाती है। अगर बीमारी होती है तो तत्काल जिला अस्पताल भेजा जाता है। स्वस्थ होने के बाद भी कारागार के क्वारंटाइन वार्ड में रखा जाता है।
----------
जेल में एक बैरक को क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। बचाव के सभी उपाय किए गए हैं।
केपी त्रिपाठी
जेल अधीक्षक