विकास का कीर्तिमान बना रहे प्रधानमंत्री :र¨वद्र
फुलवरिया चौराहे पर सलेमपुर से मझौली के रास्ते रामपुर बुजुर्ग को जाने वाली टू लेन सड़क का शिलान्यास सांसद रवींद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास का कीर्तिमान बना रहे हैं।
देवरिया : क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर सलेमपुर से मझौली के रास्ते रामपुर बुजुर्ग को जाने वाली टू लेन सड़क का शिलान्यास सांसद रवींद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास का कीर्तिमान बना रहे हैं। पूरी दुनिया उनकी प्रतिभा का लोहा मान रही है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है, जो भी वादे चुनाव के समय किए गए एक-एक कर पार्टी पूरा कर रही है। फ्री गैस कनेक्शन, फ्री बिजली कनेक्शन, मुफ्त ¨सचाई, प्रधानमंत्री आवास, किसानों का कर्जा माफ जैसे ऐतिहासिक कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जब से भारतीय जनता भारतीय पार्टी की सरकार बनी है देश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राघवेंद्र वीर विक्रम ¨सह ने कहा कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। सड़कें टू लेन हो रही हैं, जो टू लेन हैं वे फोर लेन हो रही हैं। प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है।
यहां मुख्य रूप से जयनाथ कुशवाहा, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र ¨सह टुनटुन, अशोक तिवारी, संतोष पटेल, रामअशीष कुशवाहा, नीरज मौर्या देवा, सुशील शाही, गौतम प्रसाद, बलबीर दादा, अभय तिवारी, अशोक कुशवाहा, मनीष आदि मौजूद रहे।