हिसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाह रहीं ममता बनर्जी: कलराज
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिसा का सहारा लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरनाक है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के दौरान हुई घटना के बाद से तो पश्चिम बंगाल सरकार ने सारी पराकष्ठा ही पार कर दी है।
देवरिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिसा का सहारा लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरनाक है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के दौरान हुई घटना के बाद से तो पश्चिम बंगाल सरकार ने सारी पराकष्ठा ही पार कर दी है। मुख्यमंत्री की मंशा एक योजनाबद्ध तरीके से भाजपा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने की थी। इसकी जितनी भी निदा की जाए कम है।
श्री मिश्र जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा की तरफ रूझान दिखा रही है, जिससे ममता बनर्जी कुंठित हो गईं हैं। यही कारण है कि हिसात्मक घटनाएं करा रहीं हैं। अनुमति के बाद भी वहां रैली करने से रोका जाना उनकी तानाशाही मनोवृति को व्यक्त करता है। जनता इसका जवाब देगी। चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जो भी कानूनी प्रक्रिया उसके तहत कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रभारी की जिम्मेदारी मुझे मिली है। स्टार प्रचारक होने के कारण मुझे बिहार, उड़ीसा समेत कई प्रांतों में जाने का मौका मिला। वहां का वातावरण देख साफ लगा कि नरेंद्र मोदी के पक्ष में जबरदस्त अनुकूलता है। हरियाणा में भी यही स्थिति है। केंद्र व राज्य में सरकार की नीतियों से लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को लगने लगा है कि मोदी ही मजबूत सरकार दे सकते हैं, क्योंकि इसके पहले लूट-खसोट व भ्रष्टाचार वाली सरकार रही है। हरियाणा में मेरा आंकलन है कि भाजपा वहां की सभी दस सीटें जीतेगी। गठबंधन की नेता मायावती प्रधानमंत्री के निजी जीवन के बारे जिस तरह से बोल रहीं है यह दर्शाता है कि सपा-बसपा का वोट ट्रांसफर नहीं हो रहा बल्कि उनके मतदाता भी भाजपा को वोट दे रहे हैं। देवरिया में भी यही स्थिति है। इन बातों को देखकर साफ लग रहा है कि जनता प्रचंड बहुमत से एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने जा रही हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप