Move to Jagran APP

राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री: राजबहादुर

सलेमपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री राजबहादुर ने कहा कि र

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 10:27 PM (IST)
राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री: राजबहादुर
राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री: राजबहादुर

सलेमपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री राजबहादुर ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत ने साबित कर दिया है कि देश और प्रदेश सरकार शिक्षा, सुरक्षा, संपत्ति, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था में पूरी तरह से असफल रही है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या किया है।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री गुरुवार को सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौजवानों में बेरोजगारी बढ़ गई है। देश और प्रदेश में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं का उत्पीड़न सर्वाधिक हुआ है। भाजपा की सरकार में ¨हसा को बढ़ावा मिला है और अपराधियों को संरक्षण। यह हमेशा मूलभूत समस्या का निराकरण के बजाय जातिवादी कार्यों में लगे हुए हैं। तीन प्रदेशों की जनता ने भाजपा के कार्यो से परेशान होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया है। पूरे देश में राहुल गांधी लोकप्रिय हैं, क्योंकि कांग्रेसी नीतियां एवं सिद्धांत आम आदमी के हित में है। इन प्रदेशों में नौजवान, किसान, बेरोजगार, व्यापारियों को देश के विकास में सहयोग मिलेगा। कांग्रेस 2019 के चुनाव में केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी बुद्ध अंबेडकर गांधी की विचारधारा पर चलकर ही भारत में शांति समृद्धि और विकास संभव है। पूर्व मंत्री राजबहादुर बुद्ध महासभा में सम्मानित होने के लिए सलेमपुर में आए हैं जो 14 दिसंबर को लार में होना है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.