Move to Jagran APP

फाय¨रग के मामलों में केस दर्ज करने से कतरा रही पुलिस

फाय¨रग के मामलों में भी कोतवाली पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही है। साकेतनगर स्थित सपा नेता की गली में फाय¨रग के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं सोमनाथ मंदिर के समीप गोली चलने की घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 11:26 PM (IST)
फाय¨रग के मामलों में केस दर्ज करने से कतरा रही पुलिस
फाय¨रग के मामलों में केस दर्ज करने से कतरा रही पुलिस

देवरिया: फाय¨रग के मामलों में भी कोतवाली पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही है। साकेतनगर स्थित सपा नेता की गली में फाय¨रग के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं सोमनाथ मंदिर के समीप गोली चलने की घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जांच का हवाला देकर पुलिस मामले को टाल रही है।

loksabha election banner

सोमनाथ मंदिर के पुजारी भोला गिरी के बेटे मारकंडेय परिषदीय विद्यालय में ड्रेस की आपूर्ति का काम करता है। परिषदीय विद्यालय में ड्रेस की सप्लाई के विवाद को लेकर एक शिक्षक से विवाद हो गया। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मारकंडेय मंदिर के सामने चाय की दुकान पर बैठा था। इसी बीच कार सवार चार लोग पहुंचे और फाय¨रग कर दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली मारकंडेय को नहीं लगी। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है, जिसमें शिक्षक समेत दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। जांच का हवाला देकर पुलिस केस दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है। 19 सितंबर की रात साढ़े सात बजे साकेतनगर निवासी हरिकेश चौराहे से वापस घर लौट रहा था। सपा नेता की गली में मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने हरिकेश के पैर में गोली मार दी। साथ ही पिस्टल के बट से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया था। घायल युवक ने एसआइ अवधेश यादव को घटना की जानकारी देते हुए आरोपितों का नाम बताया था। बाबजूद इसके एक भी आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस मामले में तहरीर न मिलने का हवाला दे रही है। वहीं कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि जांच चल रही है। केस दर्ज कर आरोपितों को पकड़ा जाएगा। वर्दीधारियों पर लूट के आरोप की जांच कर रहे सीओ सिटी की पड़ताल दस दिन बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। करीब चार संदिग्ध जांच के घेरे में हैं। गोरखपुर के बांसगांव निवासी सोनू ¨सह ने वर्दीधारियों पर तीन लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसपी ने सीओ सिटी वरुण मिश्र को सौंपी है। दस दिनों से चल रही सीओ की जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सीओ सिटी जांच का हवाला दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.