युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत चार हिरासत में, बाद में छोड़ा
भाजपा के जन विश्वास यात्रा के दौरान सलेमपुर में आयोजित जनसभा में काला झंडा दिखाने की धमकी दिए जाने पर पुलिस अलर्ट रही। सदर कोतवाली पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्र समेत चार को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
देवरिया: भाजपा के जन विश्वास यात्रा के दौरान सलेमपुर में आयोजित जनसभा में काला झंडा दिखाने की धमकी दिए जाने पर पुलिस अलर्ट रही। सदर कोतवाली पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्र समेत चार को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
भाजपा के जन विश्वास यात्रा के दौरान शुक्रवार को आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की चर्चा कई दिनों से हो रही थी। जिसकी जानकारी होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी न करने के विरोध में काला झंडा दिखाने की चेतावनी दी थी। इसकी भनक लगते ही सदर कोतवाली पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला महासचिव व संगठन प्रभारी धनंजय पांडेय, जिला महासचिव शरद मणि व जिला सचिव आशुतोष मणि को गुरुवार की रात करीब आठ बजे हिरासत में ले लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष विवेक मिश्र को कोतवाली में बुलाकर बैठा लिया गया। झंडा न दिखाने की शर्त पर पुलिस ने रात करीब एक बजे छोड़ा। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाने की चेतावनी दी थी। इसलिए पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बाद में उन्हें जाने दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से सिर से अलग हुआ धड़
सदर रेलवे स्टेशन के पूरब पटरी नंबर चार पर शुक्रवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 58 वर्षीया महिला की मृत्यु हो गई। महिला का धड़ ट्रैक के बीच व सिर ट्रैक से बाहर पड़ा था। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मृत्यु हुई है। सिर व धड़ अलग-अलग पड़ा था।