मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस से तकरार
देवरिया के बरहज तहसील क्षेत्र में उग्रसेन सेतु पर विसर्जन के दौरान पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।
देवरिया: बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम कपरवार स्थित राप्ती नदी के उग्रसेन सिंह सेतु से सोमवार को तीन सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन जुलूस में आए लोगों और पुलिस के बीच कई बार तकरार हुई। इस दौरान पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। जुलूस में डीजे लेकर आने वालों का प्रशासन ने चालान काटा। कई के डीजे तोड़ दिए गए।
दोपहर से ही विसर्जन के लिए प्रतिमाओं का पुल पर आना शुरू हो गया। एसडीएम सुनील सिंह, सीओ दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार वंशराज, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अनिल पांडेय फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। उग्रसेन सिंह पुल से बेलडांड़ तक करीब तीन किमी तक सड़क पर जाम लगा रहा। देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए गांवों के तिराहे पर लोगों की भीड़ जमा रही।