बसपा शासन में हुआ था चौमुखी विकास: अभय नाथ
देवरिया के बसपा प्रत्यशी ने बसपा शासन काल की उपलब्धियां गिनाई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:00 AM (IST)
देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बसपा ने अपने शासन शासन काल में सभी जाति वर्ग को सम्मान देने के साथ ही प्रदेश का चौमुखी विकास किया। बसपा से ही प्रदेश की जनता का भला हो सकता है।
वह क्षेत्र के खैरा बनुआ व मोहन मठ में चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बसपा ने सर्व समाज के लिए कार्य किया। अमीर गरीब के बीच की खाई पाटी। सभी जाति धर्म को जो सम्मान बसपा ने दिया किसी ने दल ने नहीं दिया। बसपा मुखिया ने बेरोजगारी दूर करने का कार्य किया। मजदूरों को सर्वाधिक रोजगार बसपा शासन में मिला। भाजपा के पास कोई विजन नहीं है यह समाज में जातिवाद का जहर बोकर चुनाव जीतना चाहती है। वीरेन्द्र पांडेय, ज्ञान सिंह, विजय शुक्ला, रवि पांडेय, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें