Move to Jagran APP

एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पं.दीनदयाल

वह एकात्म मानववाद व अंत्योदय दर्शन के प्रणेता थे। जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान थे। बृजेश गुप्ता अजय सिंह पिटूप्रवीण निखर सतेंद्र मणि राधेश्याम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पं.दीनदयाल
एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पं.दीनदयाल

देवरिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती सादगी के साथ मनाई। सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने पोखरभिडा व औराचौरी बूथ पर दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

loksabha election banner

कहा कि वह एकात्म मानववाद व अंत्योदय दर्शन के प्रणेता थे। जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान थे। बृजेश गुप्ता, अजय सिंह पिटू,प्रवीण निखर, सतेंद्र मणि, राधेश्याम शुक्ला आदि उपस्थित रहे। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने न्यू कालोनी पार्क स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भाजपा अजय शाही, अजय दूबे, श्रीनिवास मणि, हेमंत मिश्र, अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। राघव नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, आशुतोष तिवारी, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा चिलौना में पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाया। दीपनारायण गोंड, सत्यनारायण यादव, रामबदन यादव आदि उपस्थित रहे। खोराराम व मझगांवा बूथ पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.अभय मणि त्रिपाठी आदि ने जयंती मनाई।

नगर के संस्कृत पाठशाला में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। विधायक काली प्रसाद, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कन्हैया लाल जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

बरहज के पटेलनगर, आजादनगर, गौरा, जयनगर, श्रीचंद्र जी महाराज विद्यालय, अनंतपीठ आश्रम आदि बूथों पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। पीठाधीश्वर आंजनेय दास मौजूद रहे। श्रीचंद्रजी महाराज विद्यालय बूथ पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम अधार गुप्ता, पं. विनय मिश्र, कुश भगत कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

उपनगर के रतसिया मोड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल व सभाकुवंर, भठवा तिवारी में रफी अहमद, सुरेश तिवारी आदि ने जयंती मनाई।

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सरांव चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.