गांव में संस्कृति व संपदा को संरक्षण देने की जरूरत
आदर्श जूनियर हाईस्कूल इंदूपुर के प्रांगण में वरिष्ठ जनकल्याण संघ की बैठक लालजी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली मिलन और प्रेम कुमार मुफलिस व भीम प्रजापति के काव्य गीतों ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य हरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गांव में संस्कृति एवं संपदा को स्थापित करने की जरूरत है।
देवरिया : आदर्श जूनियर हाईस्कूल इंदूपुर के प्रांगण में वरिष्ठ जनकल्याण संघ की बैठक लालजी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली मिलन और प्रेम कुमार मुफलिस व भीम प्रजापति के काव्य गीतों ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य हरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गांव में संस्कृति एवं संपदा को स्थापित करने की जरूरत है। प्रकृति व संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। इससे बचाने के लिए हमे संगठित होने की जरूरत है स्वराज इंडिया संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर सोमनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीणांचल में बुजुर्ग संगठन को बढ़ाने की आवश्यकता है, गांवों में मौलिक जरूरतों को बरकरार रखने के लिए बुजुर्गो का मार्गदर्शन, प्रेरणा की जरूरत है। सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि वृद्धावस्था में लोग संगठन के अभाव में अवसाद में चले जाते हैं। इसलिए संगठन की नितांत आवश्यकता है। सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी जयनारायण सिंह ने कहा कि गांवों में बुजुर्गो की समस्याओें के निदान के लिए गोष्ठी व शिविर के आयोजन की आवश्यकता है। राजेंद्र सिंह, शार्दुल सिंह, शिवदत्त नारायण सिंह, राजदेव निषाद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया।
इस दौरान सुरेंद्र नाथ सिंह, कमलेश सिंह, जयप्रकाश मल्ल, देवेंद्र विक्रम सिंह, सुबाष चंद्र प्रजापति, लाल बहादुर गिरि, अमर त्रिपाठी, देवनाथ भारती, अरुण कुमार सिंह, जग बहादुर सिंह, कटक बहादुर सिंह ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की प्रसंशा की और मजबूत बनाने पर जोर देने की बात कही। इससे पहले अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।