विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवरिया में आमरण अनशन पर बैठे जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, हत्यारों की गिरफ्तारियों की कर रहे थे मांग

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 05 Nov 2023 05:52 PM (IST)

शुक्रवार से ही डा.संजय सिंह चौहान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनवीर केवतिया जय नारायण चौहान डा.रामनाथ चौहान आमरण अनशन पर ...और पढ़ें

देवरिया में आमरण अनशन पर बैठे जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार,
देवरिया में आमरण अनशन पर बैठे जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार,

जागरण संवाददाता, देवरिया : शहर के सुभाष चौक पर रुद्रपुर के बेलकुंडा में हुए किशोर की हत्या में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय सिंह चौहान समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को रविवार की दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी नेताओं को पुलिस ने रामपुर कारखाना थाने में भेज दिया है।

शुक्रवार से ही डा.संजय सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनवीर केवतिया, जय नारायण चौहान, डा.रामनाथ चौहान आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी मांग में किशोर किशन के हत्यारों की गिरफ्तारी, किशोरी के साथ हुई छेड़खानी के मामले में मुकदमा समेत अन्य मांग थी। रविवार को सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी उन्हें समझा कर आमरण अनशन समाप्त करने की बात कह रहे थे।

जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुए तो सीओ सिटी ने रामपुर कारखाना, गौरीबाजार समेत कई थानों की पुलिस बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें रामपुर कारखाना थाने पर भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस ने टेंट भी मौके से हटा दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि धारा 144 लागू है, बिना किसी अनुमति के यह लोग आंदोलन कर रहे थे। पहले इन्हें समझा कर हटाने का प्रयास किया गया, न हटने पर इन्हें हिरासत में ले लिया गया है।