नपा ने कराई नाले की सफाई
देवरिया: शहर में नाला सफाई को लेकर जागरण का अभियान रंग ला रहा है। नपा प्रशासन नालों
देवरिया: शहर में नाला सफाई को लेकर जागरण का अभियान रंग ला रहा है। नपा प्रशासन नालों की सफाई को लेकर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को न्यू कालोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के उत्तरी नाले और पोस्टमार्टम चौराहा के निकट नाले की सफाई हुई।
दैनिक जागरण शहर के नालों की सफाई को लेकर इन दिनों अभियान चला रहा है। अभियान में नालों की बदहाली और नागरिकों की समस्या से नपा प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। सात मार्च के अंक में पार्क के उत्तरी नाले के जाम होने का समाचार जाम नाले से उठती दुर्गंध कर रही परेशान शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर में नाले की हालत और जाम होने की वजहों और नागरिकों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया गया था। नपा प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर खबर का संज्ञान लिया है। गुरुवार को सफाई निरीक्षक सुजीत कुमार गुप्त के नेतृत्व में दो टुकड़ी में सफाईकर्मी नपा से निकले। पहला दल पोस्टमार्टम चौराहा तथा दूसरा दल पार्क पहुंचा। लगभग दो घंटे तक प्रयास के बाद पार्क के उत्तरी तरफ स्थित नाले की सफाई हुई। नाले की सफाई होने के बाद नागरिकों ने जनहित में जागरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की जा रही है। हिमांशु ¨सह, हरिशचंद्र शुक्ल, देवांशु वर्मा आदि का कहना है कि काफी दिन बाद नाले की सफाई हुई है। इसका श्रेय जागरण को जाता है। जागरण हमेशा से जनसरोकारों की बात करता रहा है। समाचार पत्र का सकारात्मक अभियान जनता को समस्याओं से मुक्त करा रहा है। इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहना चाहिए।