पुल के नीचे बोरे में मिला युवती का शव
क्षेत्र के कैथवालिया स्थित सबवटघाट पुल के नीचे बुधवार सुबह बोरे में एक युवती का शव मिला। नदी की ओर गए लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस शिनाख्त में जुट गई। मौका-ए-वारदात पर सीओ सिटी वरुण मिश्र पहुंचे। उन्होंने मातहतों को पर्दाफाश का निर्देश दिया।
देवरिया: क्षेत्र के कैथवालिया स्थित सबवटघाट पुल के नीचे बुधवार सुबह बोरे में एक युवती का शव मिला। नदी की ओर गए लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस शिनाख्त में जुट गई। मौका-ए-वारदात पर सीओ सिटी वरुण मिश्र पहुंचे। उन्होंने मातहतों को पर्दाफाश का निर्देश दिया।
सुबह इलाके के लोग पुल के नीचे नदी की ओर गए थे। थोड़ी देर बाद उनकी नजर एक बोरे पर पड़ी। संदेह होने पर आस-पास के लोग जुट गए। बोरे का मुंह बंधा था, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। जब बोरा खुला तो पुलिस के होश उड़ गए। अंदर पचीस वर्षीया युवती का शव था। बोरे में कुछ ईंट भी रखे गए थे। पुलिस ने युवती के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन देर शाम उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके हाथ में इंट्राकैथ लगा था। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। युवती ने सलवार और सूट पहन रखा था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। जांच करने पहुंचे सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कहा कि पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस पड़ताल कर रही है।