रन फार यूनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सांसद व विधायक
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले रन फार यूनिटी कार्यक्रम में सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके लिए विधानसभा वार जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
देवरिया: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले रन फार यूनिटी कार्यक्रम में सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके लिए विधानसभा वार जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
रन फार यूनिटी के जिला संयोजक संजय राव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, ¨वदा कुशवाहा, जयनाथ कुशवाहा, अजय कुमार दुबे, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, रामाशीष राय, जितेंद्र प्रताप राव, अजय शाही, ब्रह्मा यादव, अखिलेश त्रिपाठी रन फार यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद र¨वद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, लोकसभा प्रभारी सलेमपुर होशिला उपाध्याय, बरहज विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेश तिवारी, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह, देवरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक जन्मेजय ¨सह, नपा अध्यक्ष अलका ¨सह, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक कमलेश शुक्ल रहेंगे।