हाथी, घोड़ा व बैंडबाजा के साथ निकली शोभा यात्रा
देवरिया : क्षेत्र के मुकंदपुर में श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाल
देवरिया : क्षेत्र के मुकंदपुर में श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़ा व बैंडबाजा आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सबसे पहले श्रद्धालु बड़ी संख्या में यज्ञ स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने कलश उठाया और कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। यह शोभा यात्रा कतरारी चौराहा, मझगांवा होते हुए पैकौली कुटी पहुंची और यहां पोखरे से जल भर कर वापस लौटी। आगे आगे हाथी, घोड़ा व बैंडबाजा चल रहा था उसके पीछे सिर पर कलश रख कर श्रद्धालु। दुर्गा बीज मंत्र का श्रद्धालु उच्चारण करते रहे। शोभा यात्रा के साथ ही शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। 11 दिन चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन हवन, प्रवचन व रामलीला, रासलीला का आयोजन होगा।
यहां मुख्य रूप से हियुवा के नीरज शाही, जिपस राजन यादव, व्यास कुशवाहा, मुन्ना पासवान, नारायण कुशवाहा, गुड्डु यादव, दिनेश मिश्र, राज बिहारी मिश्र, व्यास यादव, छोटेलाल यादव, प्रकाश मिश्र, शैलू यादव, सतीश मद्देशिया आदि मौजूद रहे।