कोरोना पीड़ित के परिजनों से मिले विधायक
देवरिया के भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कोरोना पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की।
देवरिया: भाटपाररानी क्षेत्र के हरपुर ग्राम पंचायत के तिलौली गांव में मंगलवार को मिले कोरोना पॉजिटिव के घर गुरुवार को क्षेत्रीय सपा विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय बबलू पहुंचे। परिजनों को ढांढस बधाया।
गांव के एक व्यक्ति 18 मई को दिल्ली से अपने गांव प्राइवेट साधन से घर आए थे। उन्हें प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। मंगलवार को पॉजिटिव का रिपोर्ट आते ही उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह के निर्देश पर गांव की सीमा सील कर दी गई।
मुंबई से आया था कोरोना पॉजिटिव
रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कोइलगढ़हा में मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुंबई से वह 14 मई को ट्रेन से बनारस तक आए। वहां से बस से बड़हलगंज पहुंच कर टेंपो रिजर्व कर रुद्रपुर गांव पहुंचे। परिवार के सदस्यों से मिलकर घर पर अपना सामान रखकर स्कूल में क्वारंटाइन थे।
बहियारी बघेल गांव की सीमा सील
भाटपाररानी विकास खंड के बहियारी बघेल गांव में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव केस मिलते ही तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया। उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह के निर्देश पर गांव की सीमा को सील कर दी गई।