Move to Jagran APP

भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए लोग

भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में लोग शामिल हो रहे हैं। जनपद में कई जगहों पर अभियान चलाया गया। सलेमपुर कार्यालय के अनुसार विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में रहमत नगर व देवरिया उर्फ शामपुर के चार बूथों पर कुल 260 नए सदस्य बनाए गए जिसमें सर्वाधिक मुस्लिम समुदाय के लोग सदस्य बने।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:30 AM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए लोग
भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए लोग

देवरिया: भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में लोग शामिल हो रहे हैं। जनपद में कई जगहों पर अभियान चलाया गया। सलेमपुर कार्यालय के अनुसार, विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में रहमत नगर व देवरिया उर्फ शामपुर के चार बूथों पर कुल 260 नए सदस्य बनाए गए, जिसमें सर्वाधिक मुस्लिम समुदाय के लोग सदस्य बने। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री शमसुदीन, अवनीश उर्फ चंचल मिश्र, बचनदेव, आचार्य उमाकांत, अमरदत्त यादव, अवधेश गोंड आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार, भाजपा जिला महामंत्री अजय कुमार दूबे ने बहोरवा स्थित सी ग्रेड बूथ पर लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके पर सुरेश तिवारी, सदस्यता प्रमुख अनवर हुसैन, सुमन्त कुशवाहा, विकास शाह आदि मौजूद रहे।

रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने मदनपुर में सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, प्रमोद कश्यप, चंद्रशेखर, गुफरान अली, नूर आलम, इदरीश आदि मौजूद रहे।

पथरदेवा संवाददाता के अनुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने रामपुर महुआबरी के दो बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिस बूथ पर सबसे कम वोट मिले हैं, उसे सी श्रेणी में रखा गया है। जिसकी जिम्मेदारी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को दी गई है। बी श्रेणी वाले बूथों पर मंडल स्तर के पदाधिकारी तो ए स्तर पर बूथ अध्यक्ष को सदस्य बनने की जिम्मेदारी दी गई है। कोयरपट्टी गांव के देवरिया घूस गांव के बूथ अध्यक्ष अजय सिंह, सुजीत प्रताप सिंह गोलू के नेतृत्व में सदस्य बनाए गए। इस दौरान जलालुद्दीन खां, काशीनाथ वर्मा राजेंद्र गुप्ता, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.