Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र में बनी दोबारा सरकार

जिला पंचायत सभागार में भाजपा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला मोर्चा अनुसूचित मोर्चा व अल्पसंख्यक वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने आप सभी के जज्बे व जुनून की बदौलत ही केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 06:23 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र में बनी दोबारा सरकार
कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र में बनी दोबारा सरकार

देवरिया : जिला पंचायत सभागार में भाजपा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा व अल्पसंख्यक वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने आप सभी के जज्बे व जुनून की बदौलत ही केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनी। सम्मान समारोह में महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा के लगभग 150 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद गौतम ने किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, रविद्र प्रताप मल्ल, सह जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्र, जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह, विजय दुबे, मारकंडेय शाही, विशंभर मिश्र, अजय शाही, कृष्णानाथ राय, डा.अजय मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

loksabha election banner

--

जनपद में दो लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा

देवरिया: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने कहा कि पार्टी की तरफ से संगठन पर्व सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होगा। जनपद में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। वह रविवार को नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मंडलों की सदस्यता योजना बैठक एक जुलाई से पांच जुलाई तक सभी मंडलों में होंगी। प्राथमिक सदस्यता पांच जुलाई से 11 अगस्त तक, सक्रिया सदस्यता 15 अगस्त से 30 अगस्त तक, बूथ समितियों का चुनाव एक सितंबर से 15 सितंबर तक होगा। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मंडलों, 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जिले व 16 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश का चुनाव होगा। दिसंबर में राष्ट्रीय चुनाव के साथ ही संगठन पर्व पूरा हो जाएगा। इस मौके पर प्रेमचंद मिश्र, डा.अंतर्यामी सिंह, कृष्णानाथ राय, सज्जन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र प्रताप राव, दीपलाल भारती, विदा कुशवाहा, सत्येंद्र मिश्र, अजय उपाध्याय, अनिरुद्ध मिश्र, अरुण सिंह, अजय शाही, जयनाथ कुशवाहा, अजय दूबे, जितेंद्र पांडेय, अंबिकेश पांडेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.