भोजपुरी के शेक्सपीयर थे मोती बीए
भोजपुरी अभिनेता व कवि स्व. मोती बीए की पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर के नंदना वार्ड पश्चिमी स्थित मोती बीए वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर मनाई गई। वक्ताओं ने मोती बीए को भोजपुरी का शेक्सपीयर बताया। कार्यक्रम में भोजपुरी गीत व संगीत से जुड़ी नवोदित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
देवरिया : भोजपुरी अभिनेता व कवि स्व. मोती बीए की पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर के नंदना वार्ड पश्चिमी स्थित मोती बीए वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर मनाई गई। वक्ताओं ने मोती बीए को भोजपुरी का शेक्सपीयर बताया। कार्यक्रम में भोजपुरी गीत व संगीत से जुड़ी नवोदित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मोती बीए के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मानस मर्मज्ञ विनय मिश्र ने मानस पाठ किया। वक्ताओं ने कहा कवि मोती जी ने भोजपुरी को नई पहचान दिलाई। इन्होंने भोजपुरी, ¨हदी व क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए गीत लिखे। कार्यक्रम को मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, भालचंद उपाध्याय, डा.एसपी ¨सह, राकेश पांडेय, अमन, काशीनाथ कुशवाहा, अनिल निषाद, रामविलास प्रजापति ने संबोधित किया। संचालन अंजनी कुमार उपाध्याय ने किया।
इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, अंटु तिवारी भोजपुरिया, डा. संकर्षण मिश्र, रामजी यादव, रमेश तिवारी अंजान, विवेकानंद पांडेय, संजय तिवारी, सूर्यनाथ ¨सह, शाहिल, अर्पित, सत्येंद्र, ब्रजकिशोर, डा. कृष्णमोहन रावत आदि मौजूद रहे।