पिछड़े वर्ग के उत्थान का कार्य कर रही सरकार
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक प्रतिनिधि एवं मंडल इकाई की बैठक गुरुवार को नगर पालिका के पंडित दीनदयाल सभागार में जिलाध्यक्ष संजय ¨सह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को पिछड़े वर्ग का हितैषी बताया।
देवरिया : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक प्रतिनिधि एवं मंडल इकाई की बैठक गुरुवार को नगर पालिका के पंडित दीनदयाल सभागार में जिलाध्यक्ष संजय ¨सह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को पिछड़े वर्ग का हितैषी बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीवी चौरसिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पिछ़ड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके पहले बनी सरकारों ने पिछड़े वर्ग के लोगों का उपयोग वोट बैंक के रूप में किया। जबकि भाजपा सरकार उनके विकास में जुटी है। क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश निषाद ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने की जरूरत है। हर बूथ पर जब कार्यकर्ता रहेगा तभी संगठन व सरकार की अपेक्षाएं पूरी होंगी। 20 नवंबर से 27 नवंबर तक मंडल स्तर बैठक कराकर इसे मूर्त रूप देने की जरूरत है।
इस दौरान भाष्कर निषाद, शिवनाथ चौधरी, दीपक जायसवाल, रामऔतार कुशवाहा, मनोज ¨सह, श्यामा चौहान, राजेंद्र निषाद, शोभनाथ यादव, गंगा ¨सह कुशवाहा, पारसनाथ रौनियार, सुनील निषाद, मन्ना ¨सह आदि मौजूद रहे।