बूथ स्तर पर बसपा को मजबूत करने का संकल्प
बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर व बस्ती मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर सुधीर कुमार भारती ने कहा कि बसपा मुखिया के निर्देश पर राधेश्याम भारती को मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम भारती पूर्व में भी बेहतर ढंग से कार्य कर चुके हैं। इनके अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना देखते हुए अच्छे कार्य की उम्मीद करते हैं। यह संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष नितिश कुमार ¨रकू ने कहा कि पार्टी मुखिया के निर्देशों के अनुपालन में कार्यकर्ता कार्य करें और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बसपा सरकार ने जनता के लिए जो किया आज भी जनता की जुबान पर है। हमें जनता को यह बताना है कि अन्य दलों से बसपा कैसे बेहतर है। भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया और एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज जनता को अपने निर्णय पर पश्चाताप हो रहा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने रखे। जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर मंडल जोन इंचार्ज ओम प्रकाश गौतम, मंडल प्रभारी ज्ञान प्रकाश ¨सह, शैलेश ¨सह, अजय कुमार विनोद कुमार एडवोकेट, मनिराज प्रसाद, काशी जायसवाल, राम अधार प्रसाद आदि मौजूद रहे।