संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघांटी गांव में में विवाहित की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
देवरिया: खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघांटी में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
बिहार के भोरे थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी निवासी शिवबिंद ने अपनी बेटी प्रतिमा की शादी मई 2019 में कुकुरघांटी निवासी सुदामा से की थी। शिवबिंद का कहना है कि आए दिन ससुराली उसको प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले भी प्रतिमा ने फोन कर कहा कि ससुराली पिटाई कर रहे हैं, लॉकडाउन की वजह से हम उसके ससुराल नहीं जा सके। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी और फंदा से शव लटका दिया। ससुराली आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता ने तहरीर दी है।