सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगा मार्च
मंडल कमेटी बनकटा दक्षिणी किसान सभा की बैठक बनकटा में हुई। संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री का साधूशरण ने कहा की सरकार फसलों का लाभकारी मूल्य दे। इसी के साथ खरीद की गारंटी दी जाए। 29 व 30 नवंबर को किसानों का मार्च संसद पर भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा
देवरिया : मंडल कमेटी बनकटा दक्षिणी किसान सभा की बैठक बनकटा में हुई। संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री का साधूशरण ने कहा की सरकार फसलों का लाभकारी मूल्य दे। इसी के साथ खरीद की गारंटी दी जाए। 29 व 30 नवंबर को किसानों का मार्च संसद पर भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी पूर्ण हो, ट्रैक्टर, पंपसेट सहित किसानों से संबंधित सभी कर्ज सरकार माफ करें। किसानों के बिजली फ्री किया जाए। न्यूनतम तनख्वाह 18 हजार हो। दवाई फ्री हो, फसलों को बर्बाद कर रहे हैं कीटाणु और नील गायों के लिए समुचित व्यवस्था हो। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के क्रय हेतु तेजी लाई जाए । यहां मुख्य रूप से बीर बहादुर नथुनी कुशवाहा, पवारी कुशवाहा, मुद्रिका राजभर, पंचदेव राजभर, चंद्रदेव यादव, कृष्णा, रमेश, जनार्दन यादव, राम नक्षत्र राजभर आदि मौजूद रहे।