विनय कटियार समेत मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
देवरिया के सदर विधायक स्व.जन्मेजय सिंह के ब्रह्माभोज में पहुंचे कई दलों के नेता।
देवरिया: भाजपा के सदर विधायक स्व.जन्मेजय सिंह के ब्रह्माभोज में भाजपा समेत कई दलों के बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व सांसद विनय कटियार, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान समेत कई सांसद व विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता विनय कटियार ने उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। कहा कि वह जनता के बीच लोकप्रिय थे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने उन्हें जननेता बताया। सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद रविद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक रजनीकांत मणि, विधायक काली प्रसाद, विधायक संजय यादव, विधायक संत प्रसाद, विधायक विपिन सिंह, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, विजय दूबे, महेंद्र यादव, मारकंडेय शाही, पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, राजेंद्र मल्ल, डा. संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
देश में सभी के लिए बने एक शादी का कानून: विनय कटियार
पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा हैं। देश इससे धीरे-धीरे उबरेगा। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित हैं। वह देवगांव में सदर विधायक स्व.जन्मेजय सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम श्रद्धाजंलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि आजादी के बाद ऐसी महामारी कभी नहीं आई थी। जिस तेजी से जनसंख्या बढ़ रही हैं। उसे रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए। यहीं नहीं देश में सभी के लिए एक शादी का कानून भी बनना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार जो भी फैसले ले रही है। वह सभी देश, राज्य, गांव, गरीब, किसान व मजदूर के हित में हैं।