तीन दिन बंद रखेंगे मंडी
देवरिया में नौ से ग्यारह जुलाई तक मंडी स्थल पर नहीं होगा कारोबार।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:10 AM (IST)
देवरिया: जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी स्थल पर व्यवसाय करने पर ढाई फीसद मंडी शुल्क लिए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने तीन दिन (नौ से 11 जुलाई तक) मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अमित किशोर को सौंपा। इसके अलावा सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी, विधायक जन्मेजय सिंह व उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र को भी पत्र लिखा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में मंडी शुल्क को लेकर दोहरा मापदंड लागू किया गया है। मंडी स्थल पर सामान खरीदने व बेचने पर शुल्क देना होगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता, महामंत्री योगेश सिंह, सुनील गुप्ता शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें