केंद्र व प्रदेश सरकार से आमजन परेशान
भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को तीन दिवसीय भाजपा का पोल खोल पद यात्रा निकाली
देवरिया : भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को तीन दिवसीय भाजपा का पोल खोल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा आधा दर्जन गांवों से होते हुए पैना रोड बाइपास पर समाप्त हुई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
पदयात्रा मोहांव, देइडीह, लवरछी, बालू छापर होते हुए पैना रोड बाइपास पर पहुंचा, जहां सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पंपलेट लोगों में वितरित किया। सपा नेता विजय रावत ने कहा की उतर प्रदेश और केंद्र सरकार जनता को धोखा देने का कार्य कर रही है। इस सरकार को विकास से कुछ लेना देना नहीं है। देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। नौजवान, किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग परेशान है। डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि होने से किसानों के सामने फसलों की ¨सचाई करने में दिक्कतें आ रही है। यह पदयात्रा तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान विकास यादव, इमामुद्दीन खान, नीतिश यादव, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, आनंद यादव, इंदल, लकी, संगम, प्रेम ¨सह, विपिन, गोलू, अर¨वद आदि मौजूद रहे।