सुनील राठी का भाई देवरिया जेल में शिफ्ट
देवरिया : बागपत जेल में माफिया प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या कर सुर्खियों में आया
देवरिया : बागपत जेल में माफिया प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या कर सुर्खियों में आया कुख्यात सुनील राठी के भाई अर¨वद राठी को बागपत से देवरिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेल लाया गया। सघन तलाशी व मेडिकल जांच के बाद उसे मुलाहिजा बैरक में रखा गया।
बागपत जेल में अर¨वद, भाई सुनील राठी के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। नौ जुलाई को बागपत जेल में माफिया डान मुन्ना बजरंगी की सुनील राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद जेल में गैंगवार की आशंका बढ़ गई थी। जेल में राठी बंधुओं के रसूख व सुरक्षा को देखते हुए शासन ने सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल और अर¨वद राठी को देवरिया जेल स्थानांतरित कर दिया। बुधवार की सुबह उसे देवरिया जेल में शिफ्ट किया गया।
दो सितंबर 2016 को अर¨वद राठी को पहली बार देवरिया जेल लाया गया था। 18 जुलाई 2017 को उसे प्रशासनिक आधार पर बागपत जेल भेजा गया था। अर¨वद राठी के जेल पहुंचने से पहले डीआइजी जेल यादवेंद्र शुक्ल ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे, जैमर समेत अन्य ¨बदुओं की पड़ताल की। राठी की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सख्त निर्देश जारी किया।
---
अर¨वद के आने से जेल में विवाद बढ़ने की आशंका है। पूर्वांचल के माफिया से उसे खतरा है। जेल में चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद राठी को अलग बैरक में रखा जाएगा, उसके साथ कोई बड़ा अपराधी नहीं होगा। चौबीस घंटे बंदीरक्षकों का पहरा होगा, बैरक में ताला बंद रहेगा।
- यादवेंद्र शुक्ल, डीआइजी जेल, गोरखपुर