Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoria News: लव जिहाद मामले में एक किशोरी बरामद, दूसरी का मुंबई में मिली लोकेशन

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 12:45 PM (IST)

    देवरिया में लव जिहाद के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। सदर विधायक की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता किशोरी को बरामद कर लिय ...और पढ़ें

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। लव जिहाद के मामले को लेकर पुलिस सख्त रुख अपना ली है। गौरीबाजार क्षेत्र की दोनों लापता किशोरियों की बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। दोनों टीमों को बुधवार को रवाना किया गया। जिसमें एक किशोरी को आरोपितों के साथ बरामद कर लिया गया है। दूसरे का लोकेशन मुंबई मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से गौरीबाजार क्षेत्र से दो किशोरियों को लव जिहाद के जाल में फंसा कर गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस महकमा गंभीर हुआ।

    24 जुलाई को दूसरे समुदाय का युवकबुर्का पहना कर किशोरी को घर के आभूषण आदि के साथ भगा ले गया। किशोरी का लोकेशन नेपाल में बुटवल के पास मिला। पुलिस ने किशोरी के स्वजन पर दबाव बनाया और उसके लोकेशन पर पहुंची तो आरोपित वहां से किशोरी के साथ देवरिया के एक होटल में पहुंच गया।

    चर्चा है कि शुक्रवार की भोर में पुलिस ने किशोरी व आरोपित दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। उधर, 27 जुलाई को सुबह गायब दूसरी किशोरी की बरामदगी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। उसका लोकेशन मुंबई मिलने के बाद टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। पुलिस को भरोसा है कि उसे भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

    सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस को एक मामले में सफलता मिल गई है। दूसरी किशोरी को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।