Move to Jagran APP

रानी लक्ष्मीबाई मेरी रोल माडल : किरन बेदी

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी ने कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है। मैं तो कहती हूं कि हर घर लक्ष्मी ही क्यों, दुर्गा व सरस्वती क्यों नहीं। तीनों एक साथ रहेंगी तो शक्ति, शिक्षा व लक्ष्मी आतीं। शक्ति व शिक्षा के बिना लक्ष्मी नहीं आतीं। महारानी लक्ष्मीबाई की तरह हमें खूब पढ़ना है। वह खूब पढ़ी थीं और जन्म से ही बहादुर थी। रानी लक्ष्मीबाई मेरी आदर्श व रोल माडल हैं

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:59 PM (IST)
रानी लक्ष्मीबाई मेरी रोल माडल : किरन बेदी
रानी लक्ष्मीबाई मेरी रोल माडल : किरन बेदी

देवरिया : पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी ने कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है। मैं तो कहती हूं कि हर घर लक्ष्मी ही क्यों, दुर्गा व सरस्वती क्यों नहीं। तीनों एक साथ रहेंगी तो शक्ति, शिक्षा व लक्ष्मी आतीं। शक्ति व शिक्षा के बिना लक्ष्मी नहीं आतीं। महारानी लक्ष्मीबाई की तरह हमें खूब पढ़ना है। वह खूब पढ़ी थीं और जन्म से ही बहादुर थी। रानी लक्ष्मीबाई मेरी आदर्श व रोल माडल हैं।

loksabha election banner

उप राज्यपाल बेदी मंगलवार को गौरीबाजार के चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव के प्रांगण में हर घर लक्ष्मीबाई अभियान के समापन कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रे¨सग के जरिए संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि आपने महारानी लक्ष्मीबाई का छह सौ वर्गफीट आकार में कढ़ाई से चित्र तैयार किया है, जो सराहनीय है। संस्थान के रेलयात्रा कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने भाजपा नेता शशांक मणि की सराहना की व कार्यक्रम में उपस्थित न होने के लिए सभी से क्षमा मांगा।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कढ़ाई से बने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र का अनावरण करते हुए कहा कि इस आयोजन से माहिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी। आयोजक शशांक मणि ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के विशालकाय चित्र को 25 भागों में बांटकर विधानसभा में पांच टुकड़े पहुंचाए गए। वहां की महिलाओं ने कारीगरी व हुनर दिखाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व जमीनी स्तर पर भागीदारी बढ़ाना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ले.जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष अलका ¨सह, शशि मणि त्रिपाठी, विधायक जन्मेजय ¨सह, पूर्व विधायक टीपी शुक्ला, भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता, जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह, महेंद्र यादव, विजय दुबे, गौरी त्रिपाठी, विजय शंकर तिवारी, राजेश त्रिपाठी व गिरिजेश मणि आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.