Move to Jagran APP

शतचंडी यज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

आचार्य वीरेंद्र पांडेय व आनंदेश्वर पाठक शंभु नाथ पाण्डेय ने पूजनकर यज्ञशाला में देवी और देवी-देवताओं का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 02:26 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 02:26 AM (IST)
शतचंडी यज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
शतचंडी यज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

देवरिया: गौरीबाजार क्षेत्र के पथरहट के काली मंदिर परिसर में गुरुवार को महा शतचंडी यज्ञ के शुभारंभ से पहले गाजे -बाजे के साथ नकटा नाला से जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं।

loksabha election banner

आचार्य वीरेंद्र पांडेय व आनंदेश्वर पाठक, शंभु नाथ पाण्डेय ने पूजनकर यज्ञशाला में देवी और देवी-देवताओं का आह्वान किया।

हवन पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल

देवरिया। गड़ेर क्षेत्र के बाबम वभनी, पचौहां में मां पितांबरा बंगला सर्व सिद्धा मंदिर परिसर में श्री बगला सिद्धदा महायज्ञ के समापन दिवस पर वृंदावन से पधारे भारतीय रामकृष्ण लीला के कलाकारों द्वारा रासलीला का भाव पूर्ण मंचन किया। यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से हवन पूजन कर पूर्णाहुति कराया। यज्ञ के आयोजक संजय दुबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

ऋग्वेद परायण महायज्ञ में मंत्रों की गूंज

देवरिया : लार के शास्त्री नगर बाजार वार्ड में 6 दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ के दूसरे दिन मंत्रों की गूंज रही। यहां मंत्रध्वनि से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। स्वामी केवलानंद सरस्वती महाराज, पंडित रोशन आर्य, कु. ज्योतिष्मति आर्या ने हवन करवाया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सत्यवंती देवी, विशाल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

निकाली शोभायात्रा, गूंजा जयघोष

देवरिया: भलुअनी में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस बीच भगवान श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

पटखौली से शुरू हुई शोभायात्रा भलुअनी मेन रोड, भलुअनी गांव, शिवधरिया, गांधीचौक से गड़ेर होते हुए बारीपुर कुटी पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा विश्व हिदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संगठनों के पुरुष व महिला कार्यकर्ता शामिल रहे। केसरिया ध्वज, गाजे-बाजे, रथ, हाथी, घोड़ा, डीजे पर रामधुन पर लोग थिरकते दिखे। इस दौरान बारीपुर कुटी के उत्तराधिकारी शिवानंद उर्फ गोपाल दास, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, नरेन्द्र मिश्र, ब्लाक संयोजक मंजू मिश्रा, गीता पाठक, गीता सिंह, अमरावती शर्मा, प्रमोद सिंह, भोला शाही, प्रमोद मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, नीरज शाही,आस्तिक त्रिपाठी, शौर्य सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.