श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
देवरिया के घाटी बाजार क्षेत्र में निकाली गई कलश यात्रा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:39 PM (IST)
देवरिया: घाटी बाजार क्षेत्र के चुहिया में मां दुर्गा व शिव विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा यज्ञ स्थल से छोटकी चुहिया, खुटहां, थवईटोला, घांटी बाजार, जगरनाथ छपरा होते हुए केरवनिया घाट पहुंची। जहां मुख्य पुरोहित आचार्य दशरथ पांडेय, नेम प्रकाश द्विवेदी व सहयोगियों ने वैदिक मंत्रों के बीच गंगा पूजन कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने जल भरा और उसके बाद बास घाटी, खुटहा होते हुए यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। प्रधान जमुना प्रसाद, अनिल कुमार सिह, सुरेश प्रसाद, उपेंद्र यादव, प्रेम खरवार, स्वामीनाथ, संतोष प्रजापति, सत्येन्द्र यादव, लल्लन गुप्ता, छोटेलाल खरवार, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें