देवरहा बाबा आश्रम पहुंचे कैलाश खेर
सूफी गायक कैलाश खेर रविवार को देवरहा बाबा आश्रम मईल पहुंचे। उन्होंने देवरहा बाबा की प्रतिमा का दर्शन, पूजा-पाठ व साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। कल्पवृक्ष का दर्शन कर प्रसाद भी ग्रहण किया। सूफी गायक को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी
देवरिया : सूफी गायक कैलाश खेर रविवार को देवरहा बाबा आश्रम मईल पहुंचे। उन्होंने देवरहा बाबा की प्रतिमा का दर्शन, पूजा-पाठ व साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। कल्पवृक्ष का दर्शन कर प्रसाद भी ग्रहण किया। सूफी गायक को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
उन्होंने कहा कि देवरहा बाबा महान संत थे। देश में व्यक्ति की नहीं कृत्य की पूजा होती है। जिस तरह जांबाज सैनिक देश की सुरक्षा के लिए शहीद हो जाता है। उसी तरह संत भी अपने भक्त की पीड़ा खुद लेता है और कल्याण करता है। उन्होंने छपिया जयदेव के शहीद विजय कुमार मौर्य का उदाहरण देते हुए फº जताया। बदलते भारत के स्वरूप का निर्माण करने में संतों, कलाकारों व पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। जय प्रकाश जायसवाल ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संत उदयभान पूरी, बाबा मंगलपूरी, दिनेश मिश्र, आरके मिश्र, चंद्रमौली जायसवाल आदि मौजूद रहे।