Move to Jagran APP

शहर में जाम, जनता परेशान

शहर में जाम की समस्या इन दिनों विकराल होती नजर आ रही है। बुधवार को भी शहर में दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के जवान परेशान नजर आए। जाम से सर्वाधिक परेशान एंबुलेंस में फंसे मरीज दिखे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 11:21 PM (IST)
शहर में जाम, जनता परेशान
शहर में जाम, जनता परेशान

देवरिया : शहर में जाम की समस्या इन दिनों विकराल होती नजर आ रही है। बुधवार को भी शहर में दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के जवान परेशान नजर आए। जाम से सर्वाधिक परेशान एंबुलेंस में फंसे मरीज दिखे।

loksabha election banner

शहर में जाम की समस्या तो बहुत पहले से चली आ रही है, पहले सोमवार को जाम की समस्या रहती थी। इन दिनों हर दिन कमोवेश यही स्थिति रह रही है। इसके पीछे मात्र दो कारण हैं, एक तो मुख्य मार्ग की पटरी पर ठेला-खोमचा वालों का कब्जा व दूसरा मनबढ़ वाहन चालकों के मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर सवारी भरना है। बुधवार को भी शहर में जाम की स्थिति बनी रही। सर्वाधिक जाम की स्थिति सिविल लाइन रोड, मालवीय रोड, सीसी रोड पर दिखी। यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने कहा कि हर संभव लोगों को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.