सिविल जज ने राजकीय बालगृह बालक का किया निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज भूपेंद्र प्रताप ने शनिवार को राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों से उनके खानपान व शिक्षा के बारे जानकारी जुटाई।
देवरिया: जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज भूपेंद्र प्रताप ने शनिवार को राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों से उनके खानपान व शिक्षा के बारे जानकारी जुटाई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि उनसे किसी प्रकार का श्रम कराया जा रहा है या उत्पीड़न हो रहा है तो वह निडर होकर बताएं।
राजकीय बालगृह में बच्चों को संबोधित करते हुए सिविल जज ने किशोर न्याय अधिनियम, बालश्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा ग्रहण करना उनका मूल अधिकार है। पठन-पाठन के लिए कोई परेशानी आ रही हो तो भी बताए। एक बच्चे ने उर्दू पढ़ने की इच्छा जाहिर की तो सिविल जज ने अधीक्षक को उर्दू अध्यापक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बच्चों ने बताया कि एक महिला शिक्षक डीएम के आदेश से प्रतिदिन पढ़ाने आती है। उनके आने जाने का समय भी सिविल जज ने जाना। साथ ही उन्होंने भोजनालय के साथ ही बच्चों के रहने वाले कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। साफ सफाई पर संतोष जाहिर करते हुए बच्चों के लिए योगा व खेल-कूद पर भी ध्यान देने को कहा। इस दौरान अर¨वद कुमार पांडेय, राजकीय बालगृह बालक के अधीक्षक मौजूद रहे।