दिव्यांग समेत दो लोगों से एसआइटी ने की पूछताछ
पुलिस लाइन में बुधवार को एसआइटी ने दो लोगों से पूछताछ की। बिहार के रहने वाले एक दिव्यांग को बुलाया गया था। करीब आधे घंटे तक उससे सवाल जवाब किया गया।
देवरिया। पुलिस लाइन में बुधवार को एसआइटी ने दो लोगों से पूछताछ की। बिहार के रहने वाले एक दिव्यांग को बुलाया गया था। करीब आधे घंटे तक उससे सवाल जवाब किया गया। संस्था में काम करने वाले महिला भी एसआइटी के सामने पेश हुई थी। दोपहर बाद दोनों का वापस कर दिया गया।
करीब चालीस दिनों से देवरिया बालिका गृह कांड की जांच एसआईटी ने बुधवार को पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस लाइन बुलाया था। संस्था से जुड़े सवाल दोनों से किए गए। दिव्यांग युवक बिहार का रहने वाला है, जबकि महिला संस्था में काम कर चुकी है। इसके पहले भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मामले में आरोपित गिरिजा त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी व कंचनलता की रिमांड के बाद करीब चार दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों, आने-जाने वालों, दुकानदार, गाड़ी चालक अगल अगल बयान दर्ज करा चुके है। स्टेशन रोड पर स्थित बालिका गृह और रजला गांव स्थित वृद्धाश्रम की जांच कर मौके पर लिए गए अभिलेखों के आधार पर एसआइटी लोगों को पूछताछ के लिए बुला रही है। विवेचना में कोई चूक न हो इसके लिए कई बार लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है। कुछ दिन पहले टीम ने बिहार के रहने वाले दिव्यांग से संपर्क कर देवरिया बुलाया था। बुधवार को दिव्यांग पुलिस लाइन पहुंचा। टीम ने एक घंटे तक उससे पूछताछ की। शहर की महिला से भी एसआईटी ने पुलिस लाइंस बुलाकर पूछताछ की। दोनों ने गिरिजा त्रिपाठी की संस्था से संबंधित जानकारी टीम को दी है।