प्रशासनिक अधिकारियों के विलंब से पहुंचने पर आक्रोश
क्षेत्र के छपिया जयदेव निवासी विजय कुमार मौर्य के शहीद होने की सूचना वैसे तो परिवार के सदस्यों को रात में ही मिल गई, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था। रात लगभग एक बजे प्रभारी थानाध्यक्ष घर पहुंचे और वापस चले आए, लेकिन शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी घर नहीं पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे
देवरिया: क्षेत्र के छपिया जयदेव निवासी विजय कुमार मौर्य के शहीद होने की सूचना वैसे तो परिवार के सदस्यों को रात में ही मिल गई, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था। रात लगभग एक बजे प्रभारी थानाध्यक्ष घर पहुंचे और वापस चले आए, लेकिन शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी घर नहीं पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं हैं। कुछ देर बाद एसडीएम विनीत ¨सह पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही जल्द ही अन्य अधिकारियों के आने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
------------------
बैकफुट पर रहा पुलिस-प्रशासन
खोरीबारी, देवरिया: विजय कुमार मौर्य के शहीद होने की सूचना के बाद लोगों में आक्रोश दिखा। दस बजे से लोग भटनी-बलुआ अफगान मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस समझाने के लिए गई, लेकिन लोगों के आक्रोश को देख बैकफुट पर आ गई। इसके बाद लोगों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया। इसके बाद पुन: पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास की और बाद में भीड़ का आक्रोश देख बैकफुट पर आ गई। यहां सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र के साथ ही सदर कोतवाल विजय नारायण, भाटपाररानी थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा, खामपार थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस दिन भर जमी रही।