बढ़ता तापमान व तेज हवा फसलों के निए नुकसानदायक
देवरिया : मौसम के बदलते मिजाज ने किसान के साथ आम जनजीवन को भी अस्तव्यस्त कर दिया है। बढ़ते ता
देवरिया : मौसम के बदलते मिजाज ने किसान के साथ आम जनजीवन को भी अस्तव्यस्त कर दिया है। बढ़ते तापमान के साथ 18 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही पछुआ हवा ने किसानों की नींद उड़ा दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। किसानों ने कहा कि अभी गेहूं, मक्का, मटर की कुछ फसलों में दाना पुष्ट हो रहा है तो कुछ फसलों में दाना प्रौढ़ की स्थिति में है। अगर इसी तरह तेज हवा चली तो खेतों की नमी उड़ जाएगी और दाना पुष्ट नहीं हो पाएगा। उसकी गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादकता पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। जनपद में लगभग 75 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में गेहूं की बोआई होती है।
--
जब हवा धीमी हो जाए तो फसलों की करें ¨सचाई
कृषि विज्ञान केंद्र मलहना के वैज्ञानिक डा.मनोज पांडेय ने कहा कि एक-दो दिनों तक हवा चलने से उत्पादकता प्रभावित नहीं होगी। आने वाले दिनों में हवा का रुख बदल सकता है। हवा के प्रभाव से बचाव के लिए खेतों में नमी बनाए रखने की जरूरत है। हालांकि इस समय ¨सचाई करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आवश्यक हो तो शाम में जब हवा धीमी हो जाए तक फसलों की हल्की ¨सचाई करें।
इससे खेतों की मिट्टी से फसलों के जड़ों का संबंध प्रभावित नहीं होगा। लेकिन लगातार सप्ताह भर पछुआ हवा चलने से 25 से 30 फीसद तक उत्पादकता प्रभावित हो सकती है।
----
इस सप्ताह का संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 34 16
सोमवार 34 16
मंगलवार 36 18
बुधवार 37 20
गुरुवार 37 20
शुक्रवार 37 19
शनिवार 38 20
----
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
---