समाज में बढ़ती कट्टरता देश के लिए घातक
राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी की सभा सोनूघाट चौराहे पर हुई। वक्ताओं ने समाज में बढ़ती धार्मिक व जातीय कट्टरता को घातक बताते हुए समाज को जोड़ने के लिए प्रबुद्धजनों से आगे आने का आह्वान किया।
देवरिया: राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी की सभा सोनूघाट चौराहे पर हुई। वक्ताओं ने समाज में बढ़ती धार्मिक व जातीय कट्टरता को घातक बताते हुए समाज को जोड़ने के लिए प्रबुद्धजनों से आगे आने का आह्वान किया।
जिला संयोजक आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि आज समाज में कट्टरता अपने चरम पर है। खासकर जातीय व धार्मिक कट्टरता से देश को नुकसान पहुंच रहा है। भारत का इतिहास सद्भाव व प्रेम का रहा है। इसको देखते हुए रासपा पूरे देश में लोगों को एक सूत्र में पिरोने के लिए सोच बदलो, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत जागरूकता सभा कर रही है। देश को बचाने के लिए प्रबुद्धजनों को आगे आने की आवश्यकता है। रामतपेश्वर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। जातीय भावना को बढ़ावा दे रही है। विपिन बिहारी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इस दौरान मुनींद्र यादव, राजू भारती, मंजूर अंसारी, सुनील पांडेय, रहमत अंसारी, राजन शुक्ल, नेहा भारती, अरविद सिंह, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे।