सब्जी से आय बढा़ने को करें वैज्ञानिक विधि से खेती
क्षेत्र के ग्राम सभा कैथवलिया टोला सबवट में सेमनीज कंपनी द्वारा सब्जी की खेती कर रहे किसानों के लिए कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती कर आय दोगुना करने की जानकारी दी गई। इस दौरान दो दर्जन किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया
देवरिया : क्षेत्र के ग्राम सभा कैथवलिया टोला सबवट में सेमनीज कंपनी द्वारा सब्जी की खेती कर रहे किसानों के लिए कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती कर आय दोगुना करने की जानकारी दी गई। इस दौरान दो दर्जन किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर अनुराग तिवारी ने किसानों को लौकी, खीरा, फूलगोभी, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, टमाटर, बैगन, तरबूज तथा गाजर आदि की खेती के लिए जुताई, बोआई, बीज तथा उसके रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को अधिक से अधिक सब्जी की खेती से लाभ कमाने के लिए वैज्ञानिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गोष्ठी में किसानों द्वारा सब्जी की खेती में लगने वाले कीड़े, मकोड़े और उनके इलाज के लिए दवा के प्रयोग के बारे में बताया गया। गोष्ठी को प्रेमशंकर नाथ तिवारी, ऋषि भूषण, हरिओम यादव, अर्जुन कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। जय¨सह कुशवाहा द्वारा कुशीनगर, सलेमपुर, फाजिलनगर, तरकुलवा, देसही, हाटा आदि क्षेत्र से आए दो दर्जन किसानों को सब्जी में उन्नतशील खेती करने के लिए पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान घनश्याम ¨सह, किशोर ¨सह, रामाकांत यादव, पप्पू ¨सह, अमित राजभर, कोर्ट भगत, रामदरश यादव, जितेंद्र कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, मनोज गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, अमरजीत प्रसाद, भोली कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा, गुड्डू गुप्ता, विश्वंभर पटेल, विशाल राय, नंदजी गुप्ता, कोदई, जगदीश आदि मौजूद रहे।