देवरिया में किशोरी ने पंखे से लटक कर दी जान
देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की किशोरी ने उस समय फांसी लगा कर जान दे दी जब परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे।
देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की एक किशोरी ने शनिवार की सुबह घर में पंखा से लटककर जान दे दी।
शबाना (15) पुत्री शहंशाह अंसारी की आत्महत्या की सूचना मृतका की मां सकीना ने भटनी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रोगी थी, उसका इलाज चल रहा था। परिवार के लोग सुबह घर से बाहर थे। इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्वजन मृतका को मानसिक रोगी बता रहे हैं। छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के अमेठी में एक युवक का शव छत की कुंडी के सहारे लटका मिला। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, सभी लोग छठ पूजा में गए थे।
24 वर्षीय महेश गुप्ता पुत्र राम दरस गुप्ता के स्वजन छठ पूजा करने घाट पर गए थे। वह घर में अकेले थे। लौटने पर स्वजन ने उन्हें छत की कुंडी से लटका देखा। स्वजन ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम ²ष्टया यह मामला आत्म हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। जान का खतरा बता एसपी को सौंपा ज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा लाला के पूर्व प्रधान के पति योगेंद्र यादव ने अपने विरोधियों से जान का खतरा बताते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते 25 अक्टूबर को गांव के ही कुछ लोग 9 बजे दिन में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। घटना में भतीजा विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।