Move to Jagran APP

देवरिया में भाजपा के इतिहास से रूबरू हुए कार्यकर्ता

देवरिया में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने बरियारपुर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित नौ स्थानों पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:24 PM (IST)
देवरिया में भाजपा के इतिहास से रूबरू हुए कार्यकर्ता
देवरिया में भाजपा के इतिहास से रूबरू हुए कार्यकर्ता

देवरिया: भाजपा की तरफ से नौ स्थानों पर आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को समापन हो गया। पांच सत्रों में चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास से अवगत कराया।

loksabha election banner

करौंदी बाजार संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा के दीपक मिश्र शाका, अजय शाही, नागेशपति त्रिपाठी, अवधेश सिंह, डा. मधुसूदन तिवारी आदि मौजूद रहे।

सीता देवी महाविद्यालय भटनी में सांसद रविद्र कुशवाहा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति, उग्रसेन राव, धनुषधारी मणि, पवन मिश्रा, अरुण सिंह ने संबोधित किया।

तरकुलवा क्षेत्र के लीलावती देवी महिला महाविद्यालय में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डा.जितेंद्र प्रताप राव, अवधेश सिंह ,राम अशीष मौर्य, राजेश सिंह सेंगर, मनोज भारती, राघव पांडेय, जीवनपति त्रिपाठी ने संबोधित किया।

भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रेम नारायण गुप्ता, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अभिषेक जायसवाल, अश्वनी सिंह, राजेंद्र जायसवाल, संतोष पटेल, मंटू पटेल, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे। बंगरा बाजार संवाददाता के अनुसार, बनकटा व पड़री मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में सांसद रविद्र कुशवाहा, संजय पटेल, हरिचरन कुशवाहा, राजकुमार शाही, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। विधायक ने किया निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण

गौरी बाजार नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का सदर विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान हो रहे कार्य की सराहना की। कहा कि गो सेवा पुनीत कार्य है। गो संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष नीलेश जायसवाल व अधिशाषी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी ने विधायक त्रिपाठी का स्वागत किया। डा.कामेश्वर सिंह , सभासद शंकर मद्धेशिया ,रत्नाकर सिंह नितेश ,छोटेलाल ,समीर ,सुमित परमदेव सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.