Move to Jagran APP

देवरिया में गोपाष्टमी पर गाय का पूजन कर खिलाया गया गुड़, चना

देवरिया शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम लोगों ने गाय की रक्षा का लिया संकल्प वैदिक जगह-जगह की गई गाय की पूजा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:05 PM (IST)
देवरिया में गोपाष्टमी पर गाय का पूजन कर खिलाया गया गुड़, चना
देवरिया में गोपाष्टमी पर गाय का पूजन कर खिलाया गया गुड़, चना

देवरिया: गोपाष्टमी के अवसर पर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के कसया रोड स्थित पिजरा पोल गोशाला में कार्यक्रम आयोजित कर गो माता की पूजा अर्चना की गई।

loksabha election banner

विद्या धर्म संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यो न कलश स्थापन, पंच देव पूजन, गो पूजन व हवन कराया। श्रद्धालुओं ने गो माता की पूजा की। यहां शिव कुमार गोयल, आचार्य परमेश्वर जोशी, श्याम सुंदर खेतान, अनूप कानोडिया, मनोज गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सोनूघाट के पिपरा चंद्रभान में गो पूजन किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने विधि विधान से गायों का पूजन कर गुड़ और चना खिलाया। कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गायों के संरक्षण एवं देखरेख के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर गो संरक्षण केंद्र की स्थापना की गयी है। यहां राजेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत राय, डा. पीके सिंह आदि उपस्थित रहे। सोनूघाट ग्रामसभा स्थित काली मंदिर परिसर में भाजपा नेता रामानंद सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने गो पूजन किया। पड़री बाजार के महुई पांडेय में खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल धर द्विवेदी ने गो वंशजों का पूजन कर गुड़ व चना खिलाया।

बरहज में नगरपालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, ईओ चंद्र कृष्ण पांडेय ने गौशाला में पहुंच कर विधि-विधान से गाय और बछड़ों का पूजन किया। भटनी के जिगिना दीक्षित में गंडक नदी के तट पर स्थित अनाथ गो सेवा आश्रम में गोपाष्टमी का आयोजन किया गया। जितेंद्र पांडेय व प्रवीण ने गौ पूजन किया। संयोजक मुकेश दीक्षित ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

बंगरा बाजार के परसिया छितनी सिंह में स्याही नदी के तट पर स्थित पशु आश्रय में भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी व पशु चिकित्सा प्रभारी बनकटा डा. संतोष श्रीवास्तव ने गो पूजन किया। रुद्रपुर में ईओ उपेन्द्र नाथ सिंह और वीरेन्द्र शर्मा ने गायों को गुड़ खिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.