Move to Jagran APP

देवरिया में पराली जलाने में 91 किसानों पर 2.27 लाख जुर्माना

देवरिया जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने के आरोप में पांच लेखपाल व चार सचिवों को निलंबित करने के साथ ही किसानों से जुर्माने की 1.55 लाख रुपये वसूल की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:37 PM (IST)
देवरिया में पराली जलाने में 91 किसानों पर 2.27 लाख जुर्माना
देवरिया में पराली जलाने में 91 किसानों पर 2.27 लाख जुर्माना

देवरिया: पराली जलाने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को जिले के सभी तहसीलों में अभियान चलाया गया। 91 किसानों पर 2.27 लाख रुपये जुर्माना लगा और 1.55 लाख रुपये वसूला गया। वहीं पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहने व किसानों को जागरूक न करने पर सदर तहसील के पांच लेखपाल व चार सचिवों को निलंबित कर दिया गया। कृषि विभाग के दो प्राविधिक सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि व 16 को चेतावनी जारी की गई। इस कार्रवाई से प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों को सख्त संदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

loksabha election banner

सैटेलाइट के जरिये अबतक जिले के 91 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं पकड़ी गई। जिसमें सर्वाधिक 68 घटनाएं सदर तहसील क्षेत्र में हुई हैं। जबकि बरहज में 13, सलेमपुर में पांच, रुद्रपुर में एक, भाटपाररानी में चार घटनाएं हुईं। जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर सभी तहसीलों में शनिवार तक हुई इन घटनाओं में संबंधित किसानों को चिह्नित करने का कार्य किया गया। इन किसानों पर जुर्माना लगाया गया। सदर तहसील के जिन गांवों पराली जलाने की घटनाएं दो बार होने की पुष्टि हुई है उनमें भगवानपुर के लेखपाल संतोष गुप्ता, बंजरिया के लेखपाल गिरीश कुमार यादव, देउरवा पिपरही के मोहन कुशवाहा, सिरजम देई के लल्लन प्रसाद, पांडेयपुर के नीरज कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि पराली जलाना अपराध है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने गांवों में जाकर पराली जलाने से रोका

तरकुलवा में सदर एसडीएम सौरभ सिंह व उप निदेशक कृषि डा.एके मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों ने गांवों में जाकर पराली न जलाने के लिए किसानों को समझाया। साथ पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम कोन्हवलिया, तरकुलवा के दुबे टोला, कंचनपुर, बसंतपुर धूसी, गढ़रामपुर, जमुनी, बालपुर श्रीनगर आदि गांवों में गए और किसानों को समझाया। तहसीलदार आनंद कुमार नायक, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, मुकेश वर्मा व केके भाष्कर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.