सवा साल में नहीं हो सका तीन हत्याओं का पर्दाफाश
देवरिया के गौरीबाजार बरहज व सलेमपुर कोतवाली में हुई हैं तीनों घटनाएं।
देवरिया: जिले की पुलिस तीन निर्मम हत्याओं का पर्दाफाश सवा साल बाद भी नहीं कर सकी है। हालत यह है कि इन घटनाओं में पुलिस शवों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारी शवों की शिनाख्त के लिए टीमों के जुटे होने की बात तो करते हैं लेकिन अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका है। केस एक:
7 अप्रैल 2019 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के टेंगरगढ़ी में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का निर्वस्त्र धड़ मिला, सिर गायब था। पुलिस अबतक शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। केस दो:
16 अप्रैल 2019 की रात बरहज थाना क्षेत्र के पैना में नदी के तट पर एक किशोर की गला काट कर हत्या कर दी गई। किशोर का सिर मिला, धड़ का पता नहीं लग सका। केस तीन:
दो सप्ताह पूर्व सलेमपुर कोतवाली के ग्राम मनिहारी के समीप बाग में एक महिला निर्मम हत्या कर दी गई। सिर, हाथ, पैर अलग कर दिए गए थे। महिला के वस्त्र भी नहीं थे। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों के शिनाख्त में टीमें लगी हैं। शिनाख्त होते ही घटनाओं के तह में पुलिस पहुंच जाएगी। पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
शिष्यपाल, अपर पुलिस अधीक्षक